Heat Wave Alert in MP : गर्मी ने बढ़ाया MP का पारा ! मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी, ग्यारह जिलों में लू का अलर्ट; गर्मी से राहत की उम्मीद कम

Tue, Jun 10 , 2025, 12:22 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं (hot winds) से मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। आज प्रदेश के ग्यारह जिलों में लू का अलर्ट (Heat Wave alert in MP) जारी किया गया है। आने वालों कुछ दिनों तक गर्मी से राहत (relief from the heat) की उम्मीद कम है। राजधानी भोपाल में भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल (Meteorological Center Bhopal) के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने और राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में कल का दिन जून महीने का सबसे गर्म दिन रहा, जहां लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

 राजधानी भोपाल में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे प्रचंड गर्मी का दौर देखा जा रहा है। सुबह से ही गर्मी के सख्त तेवर के चलते काम पर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज दिन में प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं लू का प्रभाव देखने का मिल सकता है। प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के चलते आने वालों कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

राजधानी भोपाल में कल गर्मी के तेवर सख्त रहने के बाद आज सुबह से गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप का गर्म हवाओं के चलते भीषण गर्मी का दौर देखा जा रहा है। गर्मी के चलते अपने काम पर जाने वालों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल में आने वालों कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups