Rivers Water level decreases: मणिपुर में नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद सामान्य जनजीवन प्रभावित

Tue, Jun 10 , 2025, 11:50 AM

Source : Uni India

इंफाल। मणिपुर में सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने (Rivers' water level decreases) के बावजूद सामान्य जनजीवन प्रभावित है। मुख्य रेफरल अस्पताल जेएनआईएमएस (referral hospital JNIMS) समेत अस्पताल बंद कर दिए गए हैं और सामान्य स्वास्थ्य सेवा बहाल होने में अभी कुछ समय लगेगा। अग्निशमन दल (Fire brigade) के कर्मचारी और चिकित्सा कर्मचारी अस्पताल परिसर की सफाई करने में जुटे हैं ताकि मरीज और कर्मचारी वहां रह सकें। हालांकि, जलजनित बीमारियों और खराब हवा के कारण मरीजों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने का डर है। 

इंफाल ईस्ट के कई इलाकों में अभी भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रहे स्वयंसेवकों ने बताया कि प्लास्टिक और कचरे के कारण कई जगहों पर जल निकासी व्यवस्था विफल हो गई है। अधिकारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमों ने बाढ़ की स्थिति को नियंत्रण में किया हुआ है। हजारों लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। भूस्खलन के कारण पेयजल और आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य जारी है और माल की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कुछ वाहनों को दूसरे मार्गों पर भेजा जा रहा है।

एक सूचना अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स, पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), रेड क्रॉस और अन्य संगठनों द्वारा बाढ़ से संबंधित समस्याओं के प्रबंधन में लघु सिंचाई विभाग, मणिपुर अग्निशमन सेवा और जिला प्रशासन के कर्मियों की मदद की जा रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों की स्वास्थ्य टीमें भी लोगों की मदद के लिए राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups