Mamata advised people about Covid-19: ममता ने लोगों को दी कोविड-19 से न घबराने की सलाह!

Tue, Jun 10 , 2025, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 को लेकर तत्काल कोई चिंता की बात नहीं है और लोगों को घबराने की इसको लेकर नहीं घबराने की सलाह दी।

सुश्री बनर्जी ने यहां राज्य सचिवालय नबन्ना में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी को सर्दी, बुखार या खांसी जैसी कोई समस्या है, तो उन्हें अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए सरकारी अस्पतालों में जाना चाहिए। देश में अन्य जगहों पर कोविड-19 के वापस आने की खबरों से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा “ हमने अन्य जगहों पर कोविड-19 की खबरों को देखते हुए सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक की और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इस मुद्दे पर घबराने की कोई जरुरत नहीं है। अगर किसी को कोई संदेह है, तो वह अनावश्यक खर्च से बचने के लिए सरकारी अस्पतालों में जा सकता है, क्योंकि अस्पतालों में पर्याप्त सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे हैं।

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत में अब तक केवल 04 से 05 हजार मामले सामने आए हैं और डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी नहीं बल्कि स्थानिक बीमारी घोषित किया है।

सोमवार को एक अलग रिपोर्ट में कहा गया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में वायरस के 358 नए मामले सामने आने के साथ ही भारत में कुल सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,491 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड से संबंधित कोई नई मौत नहीं हुई है। केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां आज सुबह सक्रिय मामलों की संख्या 1,957 तक पहुंच गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups