GT vs MI : मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 229 रनों का लक्ष्य!

Fri, May 30 , 2025, 10:10 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुल्लांपुर। रोहित शर्मा (81), जॉनी बेयरस्टो (Johnny Bairstow) (47) की शानदार पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजराज टाइटंस को 229 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। आठवें ओवर में साई किशोर (Sai Kishore) ने जॉनी बेयरस्टो को गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच आउट कराकर गुजरात को पहली सफलता दिलाई।

  बेयरस्टो ने 22 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके लगाते हुए (47) रन बनाये। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 20 गेंदों में तीन छक्के एक चौका लगाते हुए(33) रन बनाकर साई किशोर का शिकार बने। 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा को आउटकर गुजरात टाइटंस को बड़ी सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में चार छक्के और नौ चौके लगाते हुए (81) रनों की पारी खेली। चौथे विकेट के रूप में तिलक वर्मा 11 गेंदों में (25) रन बनाकर आउट हुये। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने नौ गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 22) रनों की विस्फोटक पारी खेली। गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये।मोहम्मद सिराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups