PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 101 रन पर समेटा!

Thu, May 29 , 2025, 09:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुल्लांपुर। सुयश शर्मा और जॉश हेजलवुड (तीन-तीन विकेट) और यश दयाल (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर वन मुकाबले में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 50 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गवां दिये। दूसरे ही ओवर में यश दयाल ने प्रियांश आर्य (सात) को आउट कर बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई।

 अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने प्रभसिमरन सिंह (18) को अपना शिकार बना लिया। चौथे ओवर में पंजाब का तीसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर (दो) को जॉश हेजलवुड ने आउट किया। जॉश इंग्लिस (चार) भी हेजलवुड का शिकार बने। नेहाल वढेरा (आठ), शशांक सिंह (तीन), मुशीर खान (शून्य) पर आउट हुये। मार्कस स्टॉयनिस ने पंजाब के लिए सर्वाधिक (26) रनों की पारी खेली। अजमतउल्लाह ओमरजई ने (18) रन बनाये। रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजी आक्रमण के आगे पंजाब की पूरी टीम 14.1 ओवर में 101 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।
सुयश शर्मा और जॉश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिये। यश दयाल ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups