chain snatching arrested: चेन स्नेचिंग की घटनाओं का आरोपी गिरफ्तार!

Wed, May 28 , 2025, 08:45 PM

Source : Uni India

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में चेन स्नेचिंग (chain snatching) की दो घटनाओं के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कसरावद पुलिस ने धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र निवासी सलीम मोहम्मद (Salim Mohammad) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक अन्य साथी अमजद खान फरार है।

आरोपियों ने 7 मई को कसरावद थाना क्षेत्र के अहिल्यापुरा में रास्ता पूछने के बहाने एक 55 वर्षीय महिला के गले से चेन लूट ली थी। इसी तरह आरोपियों ने खरगोन जिले के मंडलेश्वर में भी एक और चेन लूटने की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से 01 लाख 80 हजार रुपए कीमत की दो सोने की चैन बरामद की है। पुलिस ने घटना का पता लगाने के लिए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups