Punjab Kings vs Mumbai Indians 1st Innings Highlights: सूर्यकुमार यादव (57) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की रायन रिकलटन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े।
छठें ओवर में मार्को यानसन ने रायन रिकलटन 20 गेंदों में (27) रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा 21 गेंदों में 24 रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में विजयुकार वैशक ने तिलक वर्मा (एक) को आउटकर मुंबई को तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर में विल जैक्स (17) भी वैशक का शिकार बने।
कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में (26) और नमन धीर ने 12 गेंदों में (20) रनों की पारी खेली। मुम्बई का सातवां विकेट 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा। उन्हें अर्शदीप ने पगबाधा आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (57) रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया।पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशक ने दो-दो विकेट लिये। हरप्रीत बरार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 26 , 2025, 09:54 PM