मुंबई। सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73) और नमन धीर (नाबाद 24) की विस्फोटक पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक उसने 58 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। तीसरे ओवर में मुस्तफिजुर ने रोहित शर्मा (पांच) को आउटकर मुंबई को पहला झटका दिया। इसके बाद विल जैक्स (21) मुकेश शर्मा का शिकार बने। सातवें ओवर में रायन रिकलटन (25) को कुलदीप यादव ने आउट किया।
चौथे बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान तिलक वर्मा (27) और उसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (तीन) रन बनाकर आउट हुये। अब बारी थी नमन धीर की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ छठे विकेट लिये तूफानी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए अविजित 57 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 73) रनों की पारी खेली। वहीं नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 24) रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिये। दुश्मांता चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 21 , 2025, 09:55 PM