मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी (Du Plessis) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद डुप्लेसी ने कहा अक्षर पटेल को इंफेक्शन है।
वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पहले बल्लेबाज करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है बॉश की जगह सैंटनर को एकादश में शामिल किया।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश):- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 21 , 2025, 08:41 PM