Minister controversy : मंत्री पटेल फिर विवादों में, कांग्रेस हमलावर!

Mon, May 05 , 2025, 06:28 PM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य (Health) राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (Narendra Shivaji Patel) से जुड़ा एक और विवाद सामने आने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''प्रदेश का किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहता है, पर सरकार को फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जब एक मंत्रीजी को होटल में टेबल नहीं मिली, तो पूरा प्रशासन दौड़ पड़ा, होटल संचालक से मारपीट कि गयी फूड सेफ्टी अफसर तक बुला लिए गए — क्या यही है 'जन सेवा'? भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के मंत्री सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि उन्हें जनता की समस्याएं नजर ही नहीं आतीं।''

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार श्री पटेल कल ग्वालियर प्रवास के दौरान अपने परिवार के साथ एक निजी होटल में भोजन के लिए गए। इस दौरान वहां कथित तौर पर सीट खाली न मिलने के कारण उनका रेस्टोरेंट संचालक से विवाद हो गया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। इससे जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
श्री पटेल मंत्री पद संभालने के बाद से विवादों में हैं। पिछले दिनों उनके पुत्र का राजधानी भोपाल में एक दंपत्ति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद मंत्री श्री पटेल स्वयं अपने पुत्र के समर्थन में पुलिस थाने पहुंच गए थे। 

इस दौरान उनका कथित तौर पर पुलिस के साथ भी विवाद हुआ था। इसके कुछ दिन बाद श्री पटेल का राजधानी के एक अस्पताल में भी सुरक्षाकर्मियों से विवाद हुआ था। इन सब मामलों ने राजधानी में सुर्खियां बटोरीं थीं। पटेल पहली बार के विधायक हैं। उन्हें पहली बार विधायक चुने जाने के बाद ही डॉ मोहन यादव सरकार में मंत्री बना दिया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups