PBKS vs LSG : पंजाब किंग्स ने दिया लखनऊ सुपर जायंट्स 237 रनों का लक्ष्य!

Sun, May 04 , 2025, 10:03 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

धर्मशाला। प्रभसिमरन सिंह (91), श्रेयस अय्यर (45) और शशांक सिंह (नाबाद 33) की शानदार पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant)टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दो रन के स्कोर पर प्रियांश आर्य (एक) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस इंग्लिस ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

पांचवें ओवर में आकाश सिंह ने जॉस इंग्लिस 14 गेंद (30) को आउटकर लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। 13वें ओवर में दिग्वेश राठी ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रन बनाये। पंजाब का पांचवां विकेट शतक बनाने जा रहे प्रभसिमरन सिंह के रूप में गिरा। उन्हें दिग्वेश राठी ने आउट किया।प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों में सात छक्के और छह चौके लगाते हुए (91) रनों की तूफानी पारी खेली। शशांक सिंह 15 गेंदों में (33) और मार्कस स्टॉयनिस पांच गेंदों मे (15) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिये। प्रिंस यादव ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups