DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का लक्ष्य!

Tue, Apr 29 , 2025, 09:44 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली।अंगकृष रघुवंशी (44), रिंकू सिंह (36), अजिंक्य रहाणे और रहमानउल्लाह गुरबाज (26-26) तथा सुनील नारायण (27) रनों की पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की रहमानउल्लाह गुरबाज और सुनील नारायण की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क ने रहमानउल्लाह गुरबाज 12 गेंदों में 26 रन को आउटकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सातवें ओवर में विप्रज निगम ने सुनील नारायण 16 गेंदों में (27) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। 

अजिंक्य रहाणे के रूप में कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। उन्हें अक्षर पटेल ने पगबाधा आउट किया। अक्षर पटेल का अगला शिकार वेंकटेश अय्यर (सात) बने। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला। 17वें ओवर में दुश्मांता चमीरा ने कोलकाता को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे अंगकृष रघुवंशी को आउटकर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (44)रनों की पारी खेली। 

अगले ही ओवर में विप्रज निगम ने रिंकू सिंह को आउटकर कोलकाता को छठा झटका दिया। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (36) रन बनाये। आखिरी ओवर में कोलकाता ने अपने तीन विकेट गवांये। रोवमन पॉवेल (पांच) रन बनाकर आउट हुये। अनुकूल रॉय (शून्य) पर बाउंड्री पर लपके गये। आंद्रे रसल (17) रनआउट हुये। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। अक्षर पटेल और विप्रज निगम को दो-दो विकेट मिले। दुश्मांता चमीरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups