दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला!

Tue, Apr 29 , 2025, 08:03 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 48वें मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley) में बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों के टॉस का सिक्का उछाला। टॉस जीतने के बाद अक्षर ने कहा कि पिछले मैच में ओस पड़ी थी इसलिए वह चांस नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने कहा टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि इस विकेट को पढ़ना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम परिस्थितियों को भांप कर उस अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। अनुकूल रॉय की एकादश में वापसी हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, के एल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुश्मांता चमीरा और मुकेश कुमार।
कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups