Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में मानव जीवन के लिए कई टिप्स बताए हैं। यह उन सलाहों में से एक है जिसमें वह पुरुषों और महिलाओं को बताते हैं कि उन्हें बिना शर्म किए कौन सा काम करना चाहिए। पैसा कमाने में संकोच न करें। अच्छे, आरामदायक और समृद्ध जीवन के लिए धन की आवश्यकता होती है। हमारी सभी ज़रूरतें पैसे से जुड़ी हैं। कई लोग तो उधार में मिले पैसे या सामान मांगने में भी शर्म महसूस करते हैं। लेकिन इस पर बिल्कुल भी शर्मिंदा मत होइए। अपना पैसा और सामान समय पर मांगें।
हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा आवश्यक है। इसलिए, किसी गुरु या शिक्षक से सीखने में संकोच न करें। अक्सर ऐसा होता है कि कई लोगों को सार्वजनिक स्थान पर खाना खाने में शर्म महसूस होती है। लेकिन हम जो कुछ भी करते हैं वह भूख मिटाने के लिए है, अपना पेट भरने के लिए है। इसलिए जब भूख लगे तो खाओ, इसमें कोई शर्म महसूस मत करो।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 27 , 2025, 10:01 AM