MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की, वानखेड़े में हैदराबाद को 4 विकेट से हराया !

Thu, Apr 17 , 2025, 11:31 PM

Source : Uni India

MI vs SRH Match Result: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर आईपीएल (IPL) के 18वें सीजन में अपनी कुल तीसरी जीत दर्ज की और वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई ने यह चुनौती 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर पूरी कर ली। मुंबई ने 166 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह जीत आईपीएल इतिहास में मुंबई की 24 मैचों में 11वीं जीत थी। इस जीत के बाद अंक तालिका में मुंबई की स्थिति भी सुधर गई है। दूसरी ओर, हैदराबाद की यह इस सीजन में पांचवीं हार थी।

मुंबई की बल्लेबाजी

मुंबई की जीत में सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने सबसे अधिक रन बनाए। विल ने 26 गेंदों पर 36 रन बनाए। इस पारी में विल ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों पर 5 चौकों सहित 31 रन बनाए। मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 26-26 रनों का योगदान दिया. प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उतरे रोहित ने 3 छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने इस पारी में 2 छक्के और 2 चौके लगाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों पर 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups