अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने बुधवार को इंडियंस प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 23वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टॉस के बाद सैमसन ने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है। हसरंगा निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह फजलहक फारूकी को एकादश में जगह दी गई हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टीम में आज कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:- राजस्थान रॉयल्स एकादश : यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), रियान पराग, नीतीश राणा, ध्रुव जुरल, शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस एकादश: साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर) , शुभमन गिल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरूख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 09 , 2025, 07:52 PM