कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) श्रीलंका की यात्रा पर (Modi on Sri Lanka visit) शनिवार को कोलंबो पहुंचे। मोदी को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंडिपेंडेंस स्क्वायर ले जाया गया, जहां श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायका (Sri Lankan President Anura Disanayaka) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के सम्मान में तोपों की सलामी दी गयी तथा भारत और श्रीलंका दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाये गये। इसके बाद श्री मोदी ने श्रीलंका सशस्त्र बलों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
श्रीलंका मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक श्री दिसानायका और श्री मोदी के बीच राजकीय शिष्टाचार के आदान-प्रदान के बाद श्रीलंकाई और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया। राजकीय समारोह में श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या, संसद के अध्यक्ष जगत विक्रमरत्ने, विदेश मंत्री विजिता हेराथ, श्रम मंत्री अनिल जयंता फर्नांडो, उद्योग मंत्री सुनील हंडुनेट्टी, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर और पश्चिमी प्रांत के राज्यपाल हनीफ यूसुफ शामिल हुए। भारत की ओर से समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा के साथ-साथ दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 05 , 2025, 12:16 PM