IPL: नहीं चले पंत, लखनऊ ने पंजाब को दिया 172 रन का लक्ष्य!

Tue, Apr 01 , 2025, 09:56 PM

Source : Uni India

लखनऊ।  निकोलस पूरन (44) और आयुष बडोनी (41) के जानदार पारियों के बाद अब्दुल समद के फर्राटा प्रदर्शन की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 13वें मुकाबले में विकेट पर सात विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा कर लिया।

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का बल्ला आज भी नहीं चला। एडम मार्करम (32) के बाद क्रीज पर आये कप्तान पंत का इस्तकबाल लखनऊ के दर्शकों ने खड़े होकर और शोर मचा कर किया मगर पंत आज भी प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और मात्र दो रन के निजी स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे। इससे पहले भी मौजूदा सत्र के दो मैचों में पंत सस्ते में आउट हुये थे।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी की शुरुआत फीकी रही। पहले पॉवर प्ले में मेजबान टीम के तीन अहम विकेट मिचेल मार्श (0),एडन मार्करम (32) और ऋषभ पंत (2) मात्र 35 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन की राह पकड़ चुके थे। ऐसे कठिन समय में निकोलस पूरन और बडोनी ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुये पिच पर टिके रहने की रणनीति अपनायी। दोनो बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिये महत्वपूर्ण 54 रन जोड़े।

इस बीच यजुवेन्द्र चहल की ललचाती हुयी गुगली को पूरन ने उड़ाने का प्रयास किया मगर गेंद लांग आफ पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में समा गयी। नये बल्लेबाज डेविड मिलर (19) ने बडोनी का साथ देने का प्रयास किया मगर वह भी मार्को जानसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये। आखिरी के चार ओवर में बडोनी ने अब्दुल समद के साथ चौके छक्के उड़ाना शुरु किया। दोनो बल्लेबाजों ने महज 24 गेंदो पर 47 रन जोड़ लिये थे मगर पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर बडोनी अर्शदीप सिंह का दूसरा शिकार बन गये। अर्शदीप की गेंद को हवा में सीमा पार पहुंचाने के चक्कर में वह डीप मिड विकेट पर लपके गये। अपनी 33 गेंद की पारी के दौरान उन्होने एक चौका और तीन छक्के लगाये।

अब्दुल समद को भी अर्शदीप ने अपने इसी ओवर में शिकार बनाया। अपनी संक्षिप्त पारी में उन्होने 225 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुये दो चौके और दो छक्के लगाये।

पंजाब के लिये अर्शदीप सबसे सफल गेंदबाज बन कर उभरे। उन्होेने अपने स्पेल में 43 रन खर्च कर मार्श,समद और बडोनी के महत्वपूर्ण विकेट चटकाये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Road Accident: मिस्र में सड़क दुर्घटना में कतर के तीन कर्मचारियों की मौत!
 Pakistani Soldiers Killed: भीषण सीमा संघर्ष के बीच तालिबान बलों ने डूरंड रेखा पर सेना की चौकियों पर कब्ज़ा किया, 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups