विदेशी मुद्रा भंडार 15.3 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी लेकर 653.9 अरब डॉलर

Sun, Mar 16 , 2025, 12:00 PM

Source : Uni India

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में भारी बढ़ोतरी होने से 07 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) पिछले सप्ताह की गिरावट से उबरा और 15.3 अरब डॉलर के रिकॉर्ड इजाफे के साथ 653.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.8 अरब डॉलर घटकर 638.7 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 07 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 13.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 557.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर उछलकर 74.33 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 21.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.2 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 6.9 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 4.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups