गर्मियाँ बहुत कष्टकारी होती हैं। इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या निर्जलीकरण की होती है। इस मौसम में पसीना अधिक आता है और शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। तरबूज एक ऐसा फल है जिसे खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते।
दरअसल तरबूज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तरबूज़ एक ऐसा फल है जिसमें 92% पानी होता है। इसके फल और बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, बी6, और पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास तरबूज का जूस पीने से किडनी में दर्द, सूजन, भूख न लगना और किडनी में संक्रमण जैसी समस्याओं में बहुत लाभ होता है।
इसके अलावा इसका जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे आपकी किडनी स्वस्थ रहती है। तरबूज में 40% विटामिन सी होता है, जो अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपके चेहरे पर कील-मुहांसे, फुंसियां आदि त्वचा संबंधी समस्याएं हैं तो प्रभावित जगह पर तरबूज का रस लगाने से काफी राहत मिलती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 12 , 2025, 10:30 AM