Use of Lipstick: छू लेने दो नाजुक होठों...! क्या आप जानते हैं दुनिया की पहली लिपस्टिक कहां बनी थी, सबसे पहले इसका इस्तेमाल किसने किया था?

Wed, Feb 19 , 2025, 03:37 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Who applied lipstick for the first time : लिपस्टिक के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो लिपस्टिक के बिना अपना मेकअप (makeup complete without lipstick) पूरा नहीं मानतीं। मेकअप में सबसे महत्वपूर्ण चीज है लिपस्टिक। आज यह महिलाओं के श्रृंगार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। लिपस्टिक के बिना मेकअप पूरा नहीं होता।

आज लिपस्टिक कई शेड्स और डिज़ाइन (shades and designs) में उपलब्ध है, लेकिन मेकअप की दुनिया में यह कोई नई बात नहीं है। इसका इतिहास लगभग 5000 वर्ष पुराना है। भारतीय संस्कृति में लिपस्टिक को महिलाओं के 16 श्रृंगार वस्तुओं में शामिल किया गया है।

इतिहासकारों के अनुसार इसका प्रयोग काफी समय से होता आ रहा है और फलों के रस व फूलों से रंग बनाकर होठों पर लगाया जाता था। फ्रांसीसी परफ्यूम कंपनी गुलेरियन को लिपस्टिक को बाजार में लाने और इसे आम बनाने का श्रेय दिया जाता है।

इस कंपनी ने पहली बार 1884 में व्यावसायिक रूप से लिपस्टिक बेचना शुरू किया था। ग्रीक साम्राज्य में लिपस्टिक के संबंध में कानून बनाए जाने का भी उल्लेख मिलता है। यहां वेश्याओं को गहरे रंग की लिपस्टिक लगानी पड़ती थी।

एक तरह से यह वेश्याओं की पहचान बन गई थी। वहीं, गहरे रंग की लिपस्टिक को लोकप्रिय बनाने का श्रेय मर्लिन मुनरो और एलिजाबेथ टेलर को दिया जाता है।

वह केवल गहरे लाल रंग की लिपस्टिक का प्रयोग करती थीं, जिससे यह शेड सबसे प्रसिद्ध हो गया। आजकल महिलाओं का श्रृंगार लिपस्टिक के बिना अधूरा है और महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल अधिक करती हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups