110 फिलिस्तीनियों के बदले गाजा से नौ बंधकों को रिहा किया जाएगा : दस्तावेज

Thu, Jan 16 , 2025, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गाजा: इज़राइल में आजीवन कारावास की सजा पाए 110 फिलिस्तीनी कैदियों (110 Palestinian prisoners) के बदले में गाजा पट्टी (Gaza Strip) से नौ बंधकों को रिहा किया जाएगा। यह जानकारी स्पुतनिक को हमास के प्रवक्ता द्वारा दिए गए एक दस्तावेज से प्राप्त हुई।

दस्तावेज़ में कहा गया कि आजीवन कारावास की सजा पाए 110 फ़िलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में 33 में से नौ बीमार एवं घायल बंधकों को रिहा किया जाएगा।

दस्तावेज़ के अनुसार, इज़रायल 08 अक्टूबर, 2023 के बाद हिरासत में लिए गए गाजा पट्टी के 1,000 कैदियों को रिहा करेगा और समझौते के पहले चरण में गाजा पट्टी और मिस्र के बीच सीमा पर फिलाडेल्फी कॉरिडोर में अपने सैनिकों की संख्या धीरे-धीरे कम करेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups