Gaza ceasefire talks: बाईडेन-नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता में प्रगति पर की चर्चा!

Mon, Jan 13 , 2025, 08:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन (Joe Biden) ने इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ गाजा पट्टी में संभावित युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के संबंध में दोहा में चल रही वार्ता पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने रविवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “दोनों नेताओं ने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के समझौते के लिए दोहा में चल रही बातचीत पर चर्चा की... उन्होंने ( बाईडेन) गाजा में युद्धविराम के समझौते की तत्काल आवश्यकता और मानवीय सहायता में वृद्धि के साथ बंधकों की वापसी पर जोर दिया, जो लड़ाई में रोक के कारण संभव हो सके।”

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा सर्वसम्मति से समर्थित 27 मई, 2024 की व्यवस्था के आधार पर बातचीत की प्रगति पर चर्चा की।
बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू ने इजरायल की सुरक्षा और राष्ट्रीय रक्षा के लिए अमेरिका से असाधारण समर्थन के लिए बाईडेन को धन्यवाद दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups