छत्रपति संभाजीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह विकासोन्मुखी एजेंडे के बजाय विभाजनकारी एजेंडे (Instead of divisive agenda) पर काम कर रही है। मोदी ने यहां चिकलथाना एमआईडीसी क्षेत्र में ग्राहम फर्ट कंपनी के मैदान में महायुति के छत्रपति संभाजीनगर और जालना जिलों के 14 उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे अनुच्छेद 370 को बहाल करना चाहते हैं और कश्मीर के लिए अलग संविधान बनाने की योजना बना रहे हैं, हालांकि, वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा आरक्षण के खिलाफ रही है।
महाराष्ट्र की सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों को लेकर उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के गठन के बाद राज्य को सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद से छत्रपति संभाजीनगर शहर का नाम बदलने के बाद कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) मुश्किल में हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं, वहीं दूसरी तरफ मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले लोग हैं।
पूरा महाराष्ट्र जानता है कि दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने की मांग की थी , हालांकि ढाई साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस के कथित दबाव के कारण एमवीए ने ऐसा नहीं किया। महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर रखा गया और बाल ठाकरे की इच्छा पूरी की गयी।” प्रधानमंत्री ने कहा, “महाराष्ट्र एक विकसित भारत के विजन का नेतृत्व करना चाहता है। भाजपा और महायुति इस दिशा में काम कर रहे हैं।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और सांसद डॉ. भागवत कराड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 14 , 2024, 09:57 PM