रांची,13 नवंबर (वार्ता)। झारखंड (Jharkhand) के प्रथम चरण के 43 विधानसभा (Assembly) क्षेत्रों में आज सुबह 7:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान (Voting) शुरू हुआ और 11 बजे दिन तक 29.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 43 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 से मतदान शुरू हुआ है और पांच बजे शाम तक मतदान होगा। 950 बूथों पर मतदान समाप्ति की अवधि शाम चार बजे a होगी, लेकिन मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग मतदान कर सकेंगे। इन 43 विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे दिन तक 29.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
श्री कुमार ने ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में कुल 1.37 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। उनमें पुरुष मतदाता 68.73 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 68.36 लाख है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है। 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 63,601 है। जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख है। वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, राँची स्थित मतदान केंद्र पर जाकर आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।
झारखंड में पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (अजा), चतरा (अजा), बहरागोड़ा, घाटशिला (अजजा), पोटका (अजजा), जुगसलाई (अजा), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला (अजजा), चाईबासा (अजजा), मझगांव (अजजा), जगन्नाथपुर (अजजा), मनोहरपुर (अजजा), चक्रधरपुर (अजजा), खरसांवा (अजजा), तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (अजजा), रांची, हटिया, कांके (अजा), मांडर (अजजा), सिसई (अजजा), गुमला (अजजा), विशुनपुर (अजजा), सिमडेगा (अजजा), कोलेबिरा (अजजा), लोहरदगा (अजजा), मनिका (अजजा), लातेहार (अजा), पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर (अजा), हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है।
प्रथम चरण के मतदान में आज जिन प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सरयू राय, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी,वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और अजय नाथ शाहदेव शामिल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 13 , 2024, 12:02 PM