छत्रपति संभाजीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार को यहां महायुति के 14 उम्मीदवारों के प्रचार के लिए चुनावी रैली (Election rally) को संबोधित करेंगे। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड (Dr. Bhagwat Karad) ने सोमवार को यह जाकनारी दी।
डॉ कराड ने यहां संवाददाता सम्मेलन में रैली गुरुवार को दोपहर 13.00 बजे रामनगर क्षेत्र में चिकलथाना के मैदान में होगी। रैली में श्री मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, चुनाव प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, विधायक पंकजा मुंडे और दोनों जिलों के उम्मीदवार और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मोदी ने पिछले सप्ताह धुले, नासिक, अकोला और नांदेड़ में चार चुनावी रैलियों को संबोधित किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 11 , 2024, 06:58 PM