रावत के पास विकास की चाबी, उन्हें विकास के लिए विधायक बनाएं: यादव

Mon, Nov 11 , 2024, 01:38 PM

Source : Uni India

विजयपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव (Vijaypur assembly by-election) के पहले क्षेत्र की जनता से अपील की कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रत्याशी रामनिवास रावत के पास इस क्षेत्र के विकास की चाबी है और उन्हें यहां के विकास के लिए विधायक बनाया जाए। डॉ यादव ने कल रात विजयपुर में आयोजित कुशवाह समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश शासन के मंत्री और विजयपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री रावत के पास विकास की चाबी है। क्षेत्र की जनता श्री रावत को विकास करने के लिए विधायक बनाए। विजयपुर क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां से भाजपा का विधायक बनाएं, भाजपा सरकार विजयपुर क्षेत्र का इंदौर व भोपाल की तरह विकास करेगी।

इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर विजयपुर में कोई काम नहीं किया। कुशवाह समाज की जितनी नजदीकी भारतीय जनता पार्टी के साथ है, उतनी किसी भी राजनीतिक दल के साथ नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रावत छह बार के विधायक हैं। वे चाहते तो 4 साल अभी विधायक बने रहते, उन्हें कोई नहीं हटा सकता था, लेकिन वे विजयपुर क्षेत्र के विकास और सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने उन्हें क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने श्योपुर, विजयपुर और मुरैना क्षेत्र की जनता, किसान और कुशवाह समाज को खेती के लिए पानी की व्यवस्था की जाए यह कभी नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों में जब एक साथ भाजपा की सरकारें बनीं तो चंबल-पार्वती-कालीसिंध नदी परियोजना को मंजूरी मिली। इस परियोजना से सबसे अधिक फायदा श्योपुर और मुरैना जिले को होगा। श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस के लोग यहां आएंगे और झूठ बोलकर माया फैलाएंगे। आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय सत्ता में रही कांग्रेस ने कभी देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास का कार्य नहीं किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups