मुंबई फिर आतंकियों के टारगेट पर! हाई अलर्ट पर केंद्रीय एजेंसिया, मॉक ड्रिल किये जा रहे हैं शहर के धार्मिक स्थल 

Sat, Sep 28 , 2024, 12:53 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। इस दौरान मुंबई में गरबा खेला जाता है। गरबा खेलने के लिए भारी भीड़ जुटती है। लेकिन त्योहारी सीजन में मुंबई हाई अलर्ट मोड (high alert mode) पर है। यह अलर्ट केंद्रीय एजेंसी ने दिया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि मुंबई पर आतंकी हमले (terrorist attack) की योजना बनाई गई है और एक बार फिर निशाना बनाए जाने की आशंका है। 

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। त्योहार के मौके पर हमले की आशंका खुफिया विभाग को मिली है। संभावित खतरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर काफी सुरक्षा जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के निर्देश पर शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉक ड्रिल (mock drills) की जा रही है।

रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों पर अधिक बारीकी से निगरानी की जा रही है। वहां की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच और पुलिस मिलकर काम कर रही है।  अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अधिक मौजूदगी रखी गई है। 

सुरक्षा अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। त्योहारों के दौरान सार्वजनिक भीड़ अधिक होती है, इसलिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups