Bhupendra Yadav: युवा सतत विकास में बदलाव की अगुआई करेंगे: भूपेंद्र यादव

Mon, Sep 23 , 2024, 06:56 PM

Source : Uni India

मुंबई. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (Forests and Climate Change) मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने सोमवार को कहा कि युवा शक्ति सतत विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यादव ने शहर के एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय (NMIMS University) में  ‘विकसित भारत के लिए युवा शक्ति’ नामक एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “युवाओं के लिए सतत विकास में बदलाव की अगुआई करने का समय आ गया है, और यह वास्तव में विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।”


यादव ने कहा, “युवाओं को एनएमआईएमएस में आज किए गए वृक्षारोपण की तरह अधिक वृक्षारोपण (Tree plantation) की पहल करनी चाहिए, साथ ही स्वच्छ ऊर्जा अभियान चलाना चाहिए और स्थानीय समुदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “भारत के युवा ऊर्जावाद और दृढ़ हैं तथा भारत के वैश्विक नेता बनने का मार्ग उनके कंधों पर टिका है। जैसा कि हम पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु लचीलेपन की दिशा में काम करते हैं। युवा शक्ति को हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य को बढ़ावा देने में नेतृत्व करना चाहिए।” कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री और 10 महिला उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ के बैनर तले वृक्षारोपण समारोह के साथ हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups