विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी को झटका! यह बड़ा नेता अपनी बहू के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल 

Fri, Sep 20 , 2024, 11:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नांदेड़ : पूर्व सांसद और बीजेपी नेता भास्कर पाटिल खतगांवकर (BJP leader Bhaskar Patil Khatgaonkar) आज अपनी बहू मीनल खतगांवकर (Meenal Khatgaonkar) के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। वह आज दोपहर तीन बजे मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी में शामिल होंगे। खतगांवकर बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण (BJP MP Ashok Chavan) के बहनोई हैं। 

जानकारी सामने आई है कि खतगांवकर आज कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी चेनीथला और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (president Nana Patole) की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। कुछ दिन पहले खटगांवकर ने नांदेड़ में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। उनके आज अपनी बहू के साथ कांग्रेस में प्रवेश करने की संभावना है। भास्कर पाटिल खतगांवकर की बहू मीनल खतगांवकर नायगांव विधानसभा क्षेत्र (Naigaon assembly constituency) से उम्मीदवार हैं।

कौन हैं भास्कर पाटिल खतगांवकर?

  • डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक के चेयरमैन के तौर पर राजनीति की शुरुआत की। 
  •  1990 में बिलौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। 
  •  1998 में नांदेड़ से सांसद। 
  •  तीन बार सांसद रहे। 
  •  लोकसभा नामांकन नहीं मिलने पर 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए। 
  •  2021 में दोबारा कांग्रेस में प्रवेश। 
  •  फरवरी 2024 में अशोक चव्हाण फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। 
  •  इसके बाद वह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups