Lift accident: लिफ्ट हादसे में दो मजदूरों की मौत!

Thu, Sep 05 , 2024, 07:33 AM

Source : Uni India

मुंबई: मुंबई उपनगर के विक्रोली इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने(lift accident) से दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रत्नाकर मुनि (31) और उमा सामल (21) के रूप में हुई, दोनों ओडिशा के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात लगभग एक बजे हुई, जब टैगोर नगर में एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर काम कर रहे पीड़ित कथित रूप से लिफ्ट डक्ट में गिर गए।

घटना के समय मजदूर चौथी मंजिल पर सोने जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद, उन्हें विक्रोली के अंबेडकर अस्पताल(Ambedkar Hospital) ले जाया गया, लेकिन भर्ती करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने लिफ्ट डक्ट को सुरक्षित करने सहित उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए धारा 304(Section 304) (लापरवाही से मौत) के तहत श्रमिक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups