Outstanding Speech Award: राष्ट्रपति मुर्मु ने पुणे के विधायक शिरोले को विधानसभा में 'उत्कृष्ट भाषण' पुरस्कार से सम्मानित किया!

Tue, Sep 03 , 2024, 10:11 AM

Source : Uni India

मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने मंगलवार को पुणे के विधायक सिद्धार्थ शिरोले (MLA Siddharth Shirole) को वर्ष 2021-22 के लिए 'उत्कृष्ट भाषण' पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह कार्यक्रम मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) के केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया गया।

 शिरोले को राष्ट्रमंडल संसदीय बोर्ड (Commonwealth Parliamentary Board) की ओर से वर्ष 2021-22 के लिए उत्कृष्ट भाषण पुरस्कार के लिए चुना गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, (Chief Minister Eknath) उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल और विपक्ष के नेता अंबादास दानवे भी मौजूद थे।

विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र छत्रपति शिवाजी नगर के मुद्दों को उठाते हुए शिरोले ने राज्य के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों की भी बात की।अपनी चिंताओं को साझा करते हुए उसके समाधान को आगे बढ़ाने वाला उनका दृष्टिकोण उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक था। उन्होंने एसपीपीयू स्क्वायर पर यातायात अव्यवस्था, पुणे नगर निगम सीमा में किरकी छावनी को शामिल करने, मराठा आरक्षण और अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के मुद्दों को लगातार उठाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups