रूस के वोल्गोग्राड में जेल कॉलोनी में बंधक बनाये जाने के दौरान तीन की मौत!

Sat, Aug 24 , 2024, 07:33 AM

Source : Uni India

मॉस्को: रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र(Russia's Volgograd region) में एक जेल कॉलोनी में बंधक बनाने के दौरान तीन व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चौथा व्यक्ति अस्पताल में है। रूसी जांच समिति(Russian Investigative Committee) के क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, फेडरल पेनिटेंटरी सर्विस(Federal Penitentiary Service) ने कहा था कि रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में जेल कॉलोनी के कई कैदियों ने अनुशासनात्मक आयोग की बैठक में बंधक बनाया गया था।

क्षेत्रीय कार्यालय की नवीनतम सूचना के अनुसार, घायल चार कॉलोनी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है और चौथा अस्पताल में भर्ती है।

क्षेत्रीय गवर्नर एंड्री बोचारोव ने कहा कि बंधकों की रिहाई के समन्वय के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र बनाया गया है। क्षेत्रीय सार्वजनिक निगरानी आयोग के अनुसार जेल कॉलोनी में लगभग 1,000 कैदी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups