अमेरिका ने यमन में हूती मिसाइल और रडार प्रणाली नष्ट की

Thu, Aug 22 , 2024, 12:57 PM

Source : Uni India

फ्लोरिडा। अमेरिकी सेना (US military) ने यमन में अंसार अल्लाह (Houthi) के ठिकानों पर हमले कर एक मिसाइल और एक रडार प्रणाली (missile and a radar system) को नष्ट कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने यह जानकारी दी। स्थानीय प्रशासन के एक सूत्र ने बुधवार को स्पूतनिक को बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन के विमानों ने यमनी प्रांत अल हुदायदाह में हूती ठिकानों पर हमले किये।

सेंटकॉम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा, ''पिछले 24 घंटों में अमेरिकी सेंट्रल कमांड बलों ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्र में सतह से हवा में प्रहार करने की क्षमता वाली ईरान समर्थित मिसाइल और रडार प्रणाली को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया क्योंकि यह अमेरिका, गठबंधन बलों और क्षेत्र में व्यापारी जहाजों के लिए खतरा पैदा करते हैं ।'' सेंटकॉम ने बताया कि नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय जल को अमेरिका, गठबंधन और व्यापारिक जहाजों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups