Army airstrikes: नाइजीरिया में सेना के हवाई हमले में 40 आतंकवादी ढेर!

Wed, Aug 21 , 2024, 09:49 AM

Source : Uni India

अबुजा। नाइजीरियाई वायु सेना (Nigerian Air Force) के देश के उत्तरी राज्य बोर्नो (country north ern state of Borno) में हाल ही में हुए सैन्य हवाई हमलों (Military airstrikes)में पांच कमांडरों सहित कम से कम 40 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। हवाई हमले 16 अगस्त को बोर्नो के दक्षिणी तुंबुंस इलाके में किए गए, जहां संदिग्ध आतंकवादी फिर से इकट्ठा हो रहे थे। वायुसेना के प्रवक्ता एडवर्ड गैबक्वेट (Spokesman Edward Gabkwet) ने राजधानी अबुजा में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने हवाई हमलों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को और कमजोर करने का निर्णायक प्रयास बताया और कहा कि वहां निर्दोष नागरिकों और सैनिकों को बचाया गया।

 गैबक्वेट (Gabkwet) ने कहा कि हवाई हमले (airstrikes) पड़ोसी स्थानों से इस क्षेत्र में आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों की पुष्टि करने वाली खुफिया सूचना पर किए गए थे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस अभियान से क्षेत्र में बचे कुछ आतंकवादियों की अभियान क्षमता में उल्लेखनीय कमी आई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups