जेरूसलम। अमेरिका इजरायल के इस निर्णय (Israel's decision) से सहमत है वह गाजा पट्टी और मिस्र के बीच की सीमा पर फिलाडेल्फी कॉरिडोर (Philadelphi Corridor) से पूरी तरह से पीछे नहीं हट सकता है। ‘टाइम्स ऑफ इज़रायल’ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (State Antony Blinken) के बीच बैठक से जुड़े एक इजरायली अधिकारी का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। ब्लिंकन गाजा में संघर्ष को सुलझाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखने के लिए सोमवार को इज़रायल के दौरा पर थे।
अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल फिलाडेल्फी कॉरिडोर को पूरी तरह से नहीं छोड़ सकता क्योंकि उसे यकीन नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण जरूरत पड़ने पर वह वापस लौट पाएगा।
अखबार के अनुसार अधिकारी ने कहा कि अमेरिका फिलाडेल्फी कॉरिडोर के लिए इज़रायल के दृष्टिकोण को स्वीकार करता है और इस सप्ताह समाधान खोजने के प्रयास जारी रहेंगे जो इज़रायल के सुरक्षा हितों की रक्षा करेगा।
इज़रायली अधिकारी को यह भी विश्वास नहीं था कि इज़रायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के बीच युद्धविराम ईरान को यहूदी राज्य पर हमला करने से रोक देगा। उनके मुताबिक श्री नेतन्याहू का मानना है कि ईरान किसी भी हाल में इजरायल पर हमला करने की कोशिश करेगा।
अधिकारी ने यह भी दावा किया कि तेहरान युद्ध समाप्त करने में रुचि रखता है ताकि हमास जीवित रह सके। उन्होंने कहा कि अगर इज़रायल हमास को कुचलने के लक्ष्य को हासिल किए बिना संघर्ष समाप्त करने पर सहमत होता है, तो यह पूरे क्षेत्र में अपनी कमजोरी का संकेत भेजेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 20 , 2024, 04:07 AM