शिकागो। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने अपने पूर्ववर्ती एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को एक ऐसा ‘पराजित’ व्यक्ति करार दिया है, जो अपने देश की समस्याओं के बारे में बाकी दुनिया से झूठ बोलता है।
बाइडेन ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (Democratic National Convention) में कहा, "उस संदेश के बारे में सोचें जो वह दुनिया भर में भेजते हैं, जब वह अमेरिका के एक विफल राष्ट्र होने की बात करते हैं, वह कहते हैं कि हम हार रहे हैं। वह खुद हारे हुए हैं! वह बहुत गलत हैं।'
उन्होंने कहा, 'आप में से कई बहुत सफल लोग हैं जो दुनिया भर में यात्रा करते हैं। 'मुझे दुनिया में एक ऐसे देश का नाम बताइए जो यह नहीं सोचता कि हम दुनिया का अग्रणी देश हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने श्री ट्रंप पर देश की दक्षिणी सीमा पर प्रवासियों की स्थिति, अपराध की स्थिति और कई अन्य विषयों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 20 , 2024, 04:03 AM