मनीला: फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण में ताल ज्वालामुखी से निकले धुएं से बटांगस, कैविटे और लागुना प्रांतों के कुछ हिस्से प्रभावित हुये हैं। बटांगस में तालीसे शहर के नगरपालिका आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन परिषद (Municipal Disaster Risk Reduction Management Council) के अनुसार, “ताल ज्वालामुखी की चल रही गैस-विघटन गतिविधि के कारण आसमान में धुयें की परत छा गयी है। रविवार रात से छाए भारी धुंध के कारण कई इलाकों में सोमवार को स्कूलों की कक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं।”
स्थानीय सरकारों ने निवासियों से मास्क पहनने और जरूरत न पड़ने पर घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (Philippines Institute of Volcanology and Seismology) के मुताबिक, मनीला से 66 किमी दक्षिण में ताल ज्वालामुखी अभी भी असामान्य स्थिति में है। एजेंसी के अनुसार, ताल ज्वालामुखी द्वीप (Taal Volcano Island) में प्रवेश, ताल झील पर नौकायन, या ज्वालामुखी के करीब किसी भी विमान को उड़ाने की अनुमति नहीं है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 19 , 2024, 01:20 AM