गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंचा!

Mon, Aug 19 , 2024, 11:29 AM

Source : Uni India

गाजा: गाजा पट्टी(Gaza Strip) पर चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों (Palestinians) की संख्या 40,099 हो गई है। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस बयान में कहा कि अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष(Palestinian-Israeli conflict) के फैलने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 40,099 और घायलों की संख्या 92,609 हो गई है। इसमें कहा गया है कि कई पीड़ित चिकित्सा कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा दल की पहुंच से दूर है तथा मलबे के नीचे और सड़कों पर दबे हुए हैं।

सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से हमास के उत्पात के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसके दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups