इजरायल ने गाजा के 40 ठिकानों पर किया हमला!

Sun, Aug 18 , 2024, 10:53 AM

Source : Uni India

यरूशलम: इजरायली सेना (Israeli army) ने हमास के इस दावे के बाद कि उसके आतंकवादियों ने गाजा शहर के दक्षिण में कुछ इजरायली सैनिकों को मार डाला और घायल कर दिया है। मध्य गाजा पट्टी में 40 ठिकानों पर बमबारी की है।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता अविचाई अद्राई (Israeli military spokesman Avichai Adraee) ने एक प्रेस बयान में कहा कि इजरायली विमानों ने पिछले कुछ घंटों में गाजा पट्टी में 40 “आतंकवादी ठिकानों” पर हमला किया, जिनमें सैन्य भवन, हथियार डिपो और अन्य शामिल थे।

एक अलग बयान में इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में मघाजी शरणार्थी शिविर (Maghazi refugee camp) के निवासियों से इजरायल की ओर रॉकेट दागे जाने के कारण तुरंत खाली होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमास द्वारा इन क्षेत्रों से लगातार रॉकेट दागे जाने के कारण निकासी आदेश जारी किया गया है उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना जोरदार और तुरंत कार्रवाई करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups