मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने पूरे राज्य में हो रही भारी बारिश (Heavy rain) के मद्देनजर सोमवार को मंत्रालय स्थित नियंत्रण कक्ष का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और जिला स्तर पर सभी प्रणालियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिये।
श्री शिंदे ने कहा कि कुछ दिनों से मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और बताया कि एक साथ हो रही भारी बारिश ने राज्य में कुछ स्थानों पर समस्याएँ खड़ी हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को समाधान निकालने के लिए सभी जिला स्तरीय टीमें मिलकर काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा मुंबई में जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं और बारिश के कारण सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई में स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं, इसलिए फंसे हुए यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष बीईएसटी और एसटी बसें चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें क्योंकि कोंकण तट पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 08 , 2024, 09:31 AM