नक्सलियों का सुरक्षा बलों पर क्लेमर माइन से हमला, दो जवान चोटिल

Sat, Jul 06 , 2024, 02:37 AM

Source : Uni India

राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल (Naxalites attacked) मोर्चे में तैनात सी-60 फोर्स के जवानों पर शनिवार सुबह नक्सलियों ने क्लेमोर माइन (claymore mine) से हमला कर दिया जिसमें जवानों को मामूली चोंटे आई है। नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट (blast carried) पूरी तरह से असफल रहा। इस हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी तलाश अभियान तेज कर दी है। इस संबंध में नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल (Naxalite Range DIG Ankit Goyal) ने कहा कि आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया लेकिन सभी जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची है। सर्चिंग अभियान (search operations) के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग छह बजे गढ़चिरौली के दोधराज थाना क्षेत्र (Dodhraj police station area) में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान क्लेमोर माइन के जरिये नक्सलियों ने हमला कर दिया। 

नक्सलियों ने भामरागढ़ के पामुल गौतम ब्रिज के नजदीक इस घटना को अंजाम दिया। जवानों की सतर्कता के चलते फोर्स को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही नक्सलियों की ‘स्माल एक्शन टीम’ सक्रिय हो गई है। इस घटना के पीछे एक्शन टीम का ही हाथ होना माना जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups