Congress : हिंदू विचार को भाजपा की संकीर्णता में क़ैद नहीं होने देंगे : कांग्रेस

Tue, Jul 02, 2024, 03:09

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) ने कहा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को लोकसभा (Lok Sabha) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसका असली चेहरा दिखाया है और संदेश दिया है कि हिंदू विचार को भाजपा की संकीर्णता में क़ैद नहीं होने दिया जाएगा।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने अहिंसा को हिंदू विचार का आधार बताते हुए कहा कि हिंदुत्व के विचार में सत्य है, साहस है और अहिंसा है। हिंदू विचार में सत्य अनंतकाल से बहता चला आ रहा है। इसमें भारतीय ऋषि मुनियों की प्रज्ञता तथा हमारे पूर्वजों के जीवन संघर्षों की कहानी है जो निरंतर प्रवाहित हो रही है।
श्री खेड़ा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लोकसभा में कल उनके भाषण को लेकर भाजपा द्वारा हिंदुओं के मुद्दे पर उन्हें निशाना बनाए जाने पर श्री गांधी का बचाव करते हुए कहा, “कल संसद में राहुल गांधी ने हिंदू विचार की व्याख्या करते हुए कुछ लोगों को आईना भी दिखाया। उस आईने में उन लोगों ने अपना वीभत्स चेहरा देखा।”
उन्होंने कहा,“हिंदू विचार में साहस है, अहिंसा है, सत्य है। गंगा की तरह यह विचार अनंतकाल से बहता चला आ रहा है। इस बहाव में ऋषि मुनियों की प्रज्ञता है, हमारे पूर्वजों के जीवन संघर्षों की कहानी है। नेति नेति इस विचार की साँसों में बसा है। गंगा की तरह यह विचार बहता है तो स्वच्छ रहता है। इसे कई लोगों ने रोकने की कोशिश की। यह नहीं रुका। यह बहता रहा। यह विचार किसी पुस्तक, अनुष्ठान, आस्था, धर्म आदि में क़ैद नहीं किया जा सका। यह विचार हमारी माटी की जीवन शक्ति से उत्पन्न विचार है। हम हिंदू विचार को भाजपा की संकीर्णता में क़ैद नहीं होने देंगे।”

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups