Women team: अमेरिका की सीनियर और अंडर-19 महिला टीम के कोच बने हिल्‍टन मूरींग

Thu, Jul 04, 2024, 06:10

Source : Hamara Mahanagar Desk

वॉशिंगटन। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम (South Africa's women's team) के 11 वर्ष तक कोच रहे हिल्‍टन मूरींग (Hilton Muring) को अमेरिका की सीनियर और अंडर-19 टीमों का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है।

मूरींग ने इस वर्ष मार्च में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। मूरींग, शिवनरायण चंद्रपॉल (Muring, Shivnarayan Chanderpaul) का स्थान लेंगे। चंद्रपाल का अनुबंध 2023 में समाप्‍त हो गया था। मूरींग के निर्देशन में दक्षिण अफ्रीका दो बार एकदिवसीय विश्‍वकप के सेमीफाइनल में और दो बार टी-20 विश्‍वकप के सेमीफाइनल में पहुंची। दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2023 टी-20 महिला विश्‍वकप के फाइनल में पहुंची थी। यह पहली बार था जब दक्षिण अफ्रीका की कोई टीम फाइनल में पहुंची हो।

मूरींग ने कहा, “मैं अमेरिका क्रिकेट के साथ जुड़कर उत्‍साहित हूं। मेरा उद्देश्य यही रहेगा कि एक बेहतर टीम तैयार की जाए जो क्रिकेट की दुनिया में किसी भी टीम को हरा सके।” पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर जूलिया प्राइज 2019 से 2022 तक अमेरिका की टीम की कोच रह चुकी हैं। मूरींग का पहला कार्य 2025 अंडर-19 महिला टी-20 विश्‍वकप के लिए अमेरिका की टीम को तैयार करना होगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups