पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में एक सैनिक की मौत

Tue, Apr 30, 2024, 10:55

Source : Uni India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत (southwestern Balochistan province) में एक आतंकवादी हमले (terrorist attack) में फ्रंटियर कोर (FC) के एक सैनिक की मौत हो गयी और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने प्रांत के डुक्की जिले में एफसी (FC in Dukki district) की एक सुरक्षा जांच चौकी पर उस समय हमला किया तब जवान क्षेत्र में कोयला खदानों (coal mines) को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे।

घायल सैनिकों को जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी एवं खोज अभियान शुरु कर दिया है। अब तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups