रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म (ending reservation) करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। साय ने आज तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस को ऐसे दुष्प्रचार में महारत हासिल है। उन्होंने कहा है कि ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन (tolerated) नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “अपनी बुरी हार को देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है।” उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।
साय ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय, वह भी कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है, लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहे अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 29, 2024, 01:59