ठेकेदार सूखने के लिए छोड़ दे रहे है कीचड़
मुंबई: लोकसभा चुनाव के कारण मनपा के लगभग 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी चुनावी कार्य में लगे है। मनपा के सामने ऐसी मुसीबत आ गई है कि मानसून अब सर पर आ गया है। ठेकेदार दवारा नालो से निकाला गया कीचड़ हटाया नहीं जा रहा है जिससे मानसून के समय बड़ी परेशानी हो सकती है। शहर के कई हिस्सों, जैसे बांद्रा, अंधेरी और कांदिवली इलाको में नालो से निकाला गया कीचड़ नालो के पास पड़े होने की शिकायत स्थानीय रहिवासी कर रहे है। निवासियों ने शिकायत की है कि आगामी मानसून की तैयारी को लेकर नालो की सफाई तो की जा रही है लेकिन नालो से निकाला गया कीचड़ नहीं उठाया जा रहा है।
मनपा प्रशासन ने इस साल मानसून पूर्व 1021455 . 9 मैट्रिक टन कीचड़ निकालने का टारगेट रखा था। मनपा की माने तो अब तक 972505.39 मैट्रिक टन कीचड़ निकाला जा चुका है। जो की कुल नाला सफाई का 95 . 21 प्रतिशत हो चुकी है। नाला सफाई का प्रमाण को लेकर स्थानीय रहिवासियों में संतुष्टि है लेकिन नालो से निकाला गया कीचड़ नहीं उठाए जाने को लेकर बड़ी नाराजगी है। लोगो की शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने यह कहते हुए इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया कि वे चुनाव कार्य में व्यस्त हैं। नागरिकों ने आरोप लगाया की नालो से निकाला कीचड़ वाहन चालकों और पैदल चलने वालो के लिए परेशानी खड़ी कर रहे है ।इतना ही निकाल कर रखा हुआ कीचड़ मक्खियों और मच्छर के प्रजनन स्थल भी बन रहे है। निवासियों को यह भी डर सता रहा है कि यदिकीचड़ को हटाया नहीं गया तो दुबारा नालो में चला जाएगा जो मानसून के दौरान परेशानी खड़ी करेगा।
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट फोरम (MNCDF) के संस्थापक और बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील त्रिवन कुमार एस करनानी ने कहा कि हाल ही में कांदिवली के शंकर लेन के एक निवासी ने उनके इलाके में लावारिस पड़ी कीचड़ को लेकर उनके फोरम में शिकायत की थी। शिकायत करता ने आरोप लगाया था कीचड़ नहीं उठाये जाने से उस स्थान पर लोग कचरा फेकने लग रहे है जो और मुसीबत बन रहा है। बांद्रा में, सेंट जॉन द बैप्टिस्ट रोड, पेरी रोड, मेहबूब स्टूडियो के पास आदि इलाकों के निवासियों ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। बांद्रा के पूर्व नगरसेवक आसिफ जकारिया ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण समय पर कीचड़ को साफ करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।अंधेरी-कुर्ला रोड और मरोल के कुछ हिस्सों मेंभी सड़को के किनारे कीचड़ पड़े होने शिकायत स्थानीय कार्यकर्ता ने की है। मनपा के स्ट्रॉम वाटर ड्रेन विभाग के पास इसकी शिकायत करने पर मनपा अधिकारियो ने तत्काल कार्रवाई करने जानकारी दी। मनपा की ओर से कहा गया कि नालो से निकाला गया कीचड़ सूखने के लिए 48 घंटो के लिए नालो के पास छोड़ा जाता है। जिससे नालो से निकाला गया गिला कीचड़ सूख जाए। विभाग के अधिकारियो ने कहा वार्ड को इसकी जानकारी देकर तत्काल निकाले गए कीचड़ को हटाने का निर्देश दिया जायेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 19 , 2024, 07:42 AM