साओ पाउलो। ब्राजील में एक पर्यटक बस के पलट जाने (bus overturned in Brazil) से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए है। स्थानीय अग्निशमन विभाग (fire department) ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार की रात बीआर-116 राजमार्ग (BR-116 highway) पर जेक्विटिनोन्हा घाटी क्षेत्र (equitinonha Valley area) के पास हुआ। पर्यटक बस कारुआरू, पर्नामबुको राज्य से निकली थी और दक्षिण में साओ पाउलो शहर की ओर जा रही थी।
अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने स्थानीय प्रेस को सूचित किया कि चार पीड़ितों में तीन महिलाएं और एक पुरुष थे। घायलों में से दो की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें पड़ोसी शहर टेओफिलो ओटोनी के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। संघीय राजमार्ग पुलिस ने बताया कि चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक दीवार से टकरा गया और सड़क पर पलट गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 29, 2024, 11:03