दक्षिणी लेबनान पर इसरायली हवाई हमले में 14 घायल

Sun, Apr 28, 2024, 10:15

Source : Uni India

बेरूत। लेबनान के दक्षिणी शहर सार्बिन पर शनिवार को इजरायली हवाई हमले (Israeli airstrikes) में कम से कम 14 लोग घायल हो गए। लेबनानी सैन्य सूत्रों (Lebanese military sources) ने यह जानकारी दी। नाम नहीं बताने की शर्त पर सैन्य सूत्रों ने कहा कि एक इजरायली युद्धक विमान (Israeli warplane) ने 1,000 पाउंड वजन वाली हवा से सतह पर मार करने वाली दो मिसाइलों से सार्बिन में एक घर को निशाना बनाया, जिससे वह नष्ट हो गया और पड़ोसी घरों को भारी नुकसान हुआ।

सूत्रों के अनुसार, सिविल डिफेंस, इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक मैसेज स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को दक्षिणी लेबनान के मध्य क्षेत्र में टेब्नीन सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

इससे पहले शनिवार को, हिजबुल्लाह ने घोषणा की थी कि उसने “गांवों और नागरिक घरों पर दुश्मन के हमलों के जवाब में” अल-मनारा बस्ती में इजरायली सैन्य कमान मुख्यालय और गोलानी ब्रिगेड की 51 वीं बटालियन की स्थिति पर ड्रोन और निर्देशित मिसाइलों से हमला किया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups