Earthquake Shocks: 80 से ज्यादा बार आए भूकंप से हिल गया ताइवान...ढह गईं बड़ी-बड़ी इमारतें, रिक्टर स्केल पर 6.3 की तीव्रता

Tue, Apr 23, 2024, 10:37

Source : Uni India

ताइवान. हुलिएन के अग्निशमन विभाग (fire department) ने कहा कि 3 अप्रैल के भूकंप के बाद एक होटल को भारी क्षति हुई थी और पिछली रात के भूकंप (earthquake) के बाद यह और भी झुक गया था। हालांकि विभाग ने यह भी कहा कि उस भवन में फिलहाल कोई होटल संचालित नहीं किया जा रहा है। 

बीस दिन पहले आए भूकंप से अभी ताइवान के लोग पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि एक बार फिर ताइवान की धरती भूकंप से हिल (shaken by an earthquake) गई है। यहां एक रात में 80 भूकंप महसूस किए गए हैं। इनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप रिक्टर स्केल (Richter scale) पर 6.3 तीव्रता का था। इस भूकंप के बाद 3 अप्रैल को आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हुई इमारतें अब और झुक रही हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र हुलिएन के ग्रामीण पूर्वी काउंटी में था। यहीं पर 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 14 लोग मारे गए थे। इस बड़े भूकंप के बाद से ताइवान में सैकड़ों भूकंप आ चुके हैं।

होटल बंद
हुलिएन के अग्निशमन विभाग ने कहा कि 3 अप्रैल के भूकंप के बाद एक होटल को भारी क्षति हुई थी और पिछली रात के भूकंप के बाद यह और भी झुक गया था। हालांकि, विभाग ने यह भी कहा कि उस भवन में फिलहाल होटल का संचालन नहीं किया जा रहा है। 

भूकंप क्यों और कैसे आते हैं?
इसे वैज्ञानिक दृष्टि से समझने के लिए हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा। पृथ्वी टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल लावा है और इस पर टेक्टोनिक प्लेटें तैर रही हैं। कई बार ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं। बार-बार टकराने से कई बार प्लेटों के कोने मुड़ जाते हैं और दबाव बहुत अधिक होने पर ये प्लेटें टूटने लगती हैं। ऐसी स्थिति में नीचे से ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोज लेती है। जब यह विक्षोभ पैदा करता है तो भूकंप आता है।

 

 

तीव्रता कैसे मापी जाती है?
भूकंप को रिक्टर पैमाने पर मापा जाता है। रिक्टर स्केल भूकंप तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है, जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप को उसके केंद्र से 1 से 9 तक मापा जाता है। यह पैमाना भूकंप के दौरान पृथ्वी से निकलने वाली ऊर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups